उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार ने बच्चों में बढ़ाया आत्मविश्वास का भाव : भूपेश चौबे

लखनऊ। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि योगी सरकार ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देकर उनका आत्मसम्मान बढ़ाया है। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान भूपेश चौबे ने कहा कि गांव के गरीब बच्चे जो अपनी पढ़ाई के लिए आई पैड, स्मार्ट फोन और कम्प्यूटर के बारे में कभी सोंच भी नहीं सकते थे, योगी सरकार उन सभी गरीब छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध करा रही है। इसके लिए सरकार ने बजट में व्यवस्था भी की है।

भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार की इस व्यवस्था से प्रदेश के गरीब छात्र-छात्राओं को जहां पठन-पाठन में तकनीकी सहयोग मिलेगा वहीं स्मार्टफोन और टैबलेट मिलने से उनके अंदर आत्मगौरव व आत्मसम्मान का भी भाव जगेगा। भूपेश चौबे ने अपने भाषण में योगी सरकार के बजट को विकासपरक बताया और कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब किसानों, बच्चों, महिलाओं, ठेले पटरी वाले लोगों समेत समाज के सभी वर्गों के हित को साधा गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button