उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सपा पर जमकर कसा तंज, कहा- हम गन्ना की बात करेंगे और वो जिन्ना की…

लखनऊ। आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यूपी, भारत की दिशा और दशा को तय करता है। यूपी में एक समय माफियाओं, हिस्ट्रिशिटर और गुंडों का बोलबाला था, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है।

गौरव भाटिया ने कहा कि हम गन्ना की बात करेंगे और वो जिन्ना की बात करेंगे। हमारी सरकार आई तो 11 हजार करोड़ गन्ना का बकाया था, हमने पुराना बकाया भी चुकाया और फिर नए डेढ लाख करोड़ का पेमेंट भी किया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने डॉक्टर्स, अधिवक्तताओं और समाजसेवियों को टिकट दिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी की सूची में उनके नाम हैं जो हिस्ट्रिशिटर हैं और बहनों और माताओं को प्रताड़ित किए हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button