उत्तर प्रदेशप्रयागराज

मोदी सरकार की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचायेंगे भाजपाई

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को किसान मोर्चा यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राय साहब ने पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से कहा कि मोदी सरकार के चहुंमुखी विकास की गौरवगाथा के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन को विकास की जानकारी देंगे।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण’ की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपलोग संगठन के कार्यों को मूर्तरूप देने का कार्य करें। आपके कार्यों की सम्पूर्ण जबावदेही मेरी होगी। उन्होंने किसान मोर्चा के आगामी चारों विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम सरोवर सफाई एवं वृक्षारोपण के संयोजकों कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा कर सामूहिक रूप से एक साथ बैठ कर टिफिन सह-भोज किया।

जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अश्वनी जैन को संगठन में नीति एवं शोध विभाग प्रमुख एवं अभिषेक मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया। पूर्व आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में जिले में सबसे अधिक डोनेशन करवाने के लिए मंडल अध्यक्ष चाका अनूप शुक्ला एवं मांडा मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह को सम्मानित किया गया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वय आदेश सिंह एवं तारा शंकर पांडे ने किया। इस अवसर पर हृदेश मिश्रा, योगेश पांडेय, सुभाष पयासी, गोरे सिंह, कमलेश साहू, विमलेश निषाद, विजय श्याम तिवारी, भोला नाथ शुक्ला, शिव कुमार मौर्य, नितेश सिंह, अंबिका तिवारी, अशोक कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button