उत्तर प्रदेशलखनऊ

पाकिस्तानी हैंडलरों को हवाला का पैसा पहुंचाने वाले गिरोह का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ। उप्र एटीएस ने सोमवार को 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपने गिरोह के साथ मिलकर हवाला के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलरों को पैसा पहुंचाने का काम करता था। एटीएस ने वर्ष 2018 में अभियुक्त अरशद नईम, नसीम अहमद, मुकेश प्रसाद, मुशर्रफ अंसारी उर्फ निखिल राय उर्फ डब्लू, सुशील राय उर्फ अंकुर राय व दयानंद यादव को गिरफ्तार किया था। अरशद नईम और नसीम के पास से हवाला के 46 लाख रुपये बरामद हुए थे। इनके पास से बैंक पासबुक, चेकबुक एटीएम और अन्य चीजें मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वर्ष 2021 के अगस्त माह में इसी गिरोह में शामिल 50 हजार के ईनामी दिनेश कुमार सिंह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान गोरखपुर निवासी मानवेन्द्र सिंह उर्फ मनीष का नाम प्रकाश में आया। पूर्व में गिरफ्तार किए गए मुशर्रफ अंसारी से पास मिले पासबुक, एटीएम में मनीष का नाम आया। जिसकी जांच में यह सामने आया कि मानवेन्द्र अपनी फोटो लगाकर विभिन्न बैंकों में फर्जी नाम से खातों खुलवाता था और एटीएम मुशर्रफ और अन्य सहयोगी के पास रहता था। मुशर्रफ कुछ पैसा खाताधारक को देता और शेष राशि बैंक से निकाल लेता था। उन रुपयों में अपना कुछ हिस्सा लेने के बाद बाकी रकम पाकिस्तानी हैंडलरों को पहुंचा देता था। पकड़े गए अभियुक्त मानवेन्द्र के खिलाफ यूपी एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button