उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजभवन विद्यालय के ब्रास बैंड दल ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यपाल से पाया सम्मान

लखनऊ। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर विधानसभा के समक्ष आयोजित परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजभवन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के ब्रास बैंड दल के बच्चों ने आज राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विविध प्रकार की गतिविधियाँ आवश्यक हैं, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने शिक्षकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित होता है तथा देशभक्ति की भावना भी प्रबल होती है।

बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सपने देखना आवश्यक है, क्योंकि यही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों को अधिक से अधिक शारीरिक गतिविधियों में संलग्न किया जाए, जिससे उनकी शारीरिक वृद्धि और स्वास्थ्य बेहतर हो। साथ ही, विद्यालयों में हेल्थ चार्ट लगाए जाने की भी बात कही, ताकि बच्चों को उचित पोषण मिल सके।

राज्यपाल ने ब्रास बैंड के बच्चों से उनके अनुभव लिखकर देने को कहा, जिससे इसे एक पुस्तक के रूप में संकलित किया जा सके और अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button