उत्तर प्रदेशलखनऊ

बृजेश पाठक ने किया श्री माधव मंदिर के कैलेंडर का लोकार्पण

  • राजभवन स्थित उपमुख्यमंत्री के आवास पर हुआ लोकार्पण

लखनऊ। श्री माधव मंदिर के वार्षिक उत्सव व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के वार्षिक कैलेंडर 2022-23 का विमोचन हुआ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैलेण्डर का विमोचन किया। गुरुवार को राज भवन कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कैलेण्डर का विमोचन किया। श्रीमाधव मंदिर लखनपुरी के डालीगंज में स्थित है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और श्री माधव मंदिर के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की। श्री राधा माधव सेवा संस्थान के महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि इस बार 61 वा श्री माधव मंदिर पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर के तैयारियां की जा रही है। संस्थान के अन्य पदाधिकारी भारत भूषण गुप्ता, गोविंद साहू, अभिषेक खरे भी उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button