उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधान परिषद में भाजपा को मिलेगा बहुमत : बृजलाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने शनिवार को मतदान के बाद कहाकि विधान परिषद में भाजपा को बहुमत मिलेगा। कहा कि सपा के नेता बौखलाहट में अपना बयान दे रहे हैं। उनकी बौखलाहट जायज है।

सपा द्वारा कड़ी टक्कर देने के सवाल पर कहाकि सबको चुनाव लड़ने का हक है। लेकिन चुनाव जीतेगी भाजपा ही है। विधान सभा चुनाव के समय माफिया का बेटा बोल रहा था कि छह महीने तबादले नहीं होंगे। पहले हम हिसाब लेंगे। सपा ने चुनाव परिणाम से पहले ही मंत्रालयों का बंटवारा कर लिया था। जनता ने उन्हें नकार दिया।

सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने वोट डालने के बाद कहा कि एमएलसी की सभी सीटें भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ विकास चाहती है। ‘विरोधी पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ अपना वोट पाएंगें। समाजवादी पार्टी बिल्कुल चुनाव नहीं जीत रही है। वहीं लखनऊ में वोट डालने के बाद विधायक नीरज बोरा ने कहा कि सभी सीटें जीत भाजपा जीत रही है। एमएलसी की नौ सीटें भाजपा पहले ही जीत चुकी है। अब विधान परिषद में भी भाजपा को बहुमत हासिल होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button