उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, बालक समेत तीन घायल

बहराइच। शहर निवासी युवक बाइक से बहराइच सीतापुर मार्ग स्थित चहलारी घाट पुल गए थे। सभी पुल पर ही खड़े थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। जिससे बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शहर के कोतवाली देहात के मोहल्ला वजीरबाग निवासी कालोनी निवासी गोलू (35) पुत्र जितेंद्र कुमार, मोहल्ला निवासी यश (8) पुत्र रवि और बाकी गांव निवासी रवि (30) पुत्र ननकऊ बाइक पर बैठे थे। रविवार दोपहर एक बजे सीतापुर की तरफ से आए कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

सूचना पाकर हरदी थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button