उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईएमएस द्वारा CUET टेस्ट को लेकर कैरियर सेमिनार का किया आयोजन

  • यूजीसी ने घोषणा की है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट) 2022 द्वारा लिया जाएगा।

लखनऊ। परीक्षा को लेकर सभी भ्रम और शंकाओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण संगोष्ठी का होटल इंडिया अवध में आयोजन किया। आईएमएस लखनऊ ने कक्षा 12वीं के छात्रों को उनके माता-पिता के साथ आमत्रित किया जहां परीक्षा में शामिल 45 विश्वविद्यालयों के संबंध में सभी जानकारी दी गई।

लगातर पुछे जाने वाले प्रश्न जैसे परीक्षा कैसे आयोजित की जाएगी? फॉर्म प्रक्रिया को कैसे पूरा करें और विशेष पाठ्यक्रम आदि के लिए विषयों का चयन कैसे करें आदि के उत्तर दिए गए।

श्री सौरभ साहू, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से विधि स्नातक, वर्तमान में आईएमएस लखनऊ के यूजी वर्टिकल के प्रमुख ने पूरे सत्र को प्रस्तुत किया और सभी सबधित प्रश्नों के उत्तर दीये।

आईएमएस युवाओ को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण प्रदान करने वाली सभी एप्टीट्यूड टेस्ट तैयारियों में अग्रणी रहा है और 21 वर्षों से लखनऊ में मौजूद है। इसकी एक शिक्षकों की टीम है और इसका नेतृत्व श्री अनुभव सिंह कर रहे हैं, जिनके पास कैट, क्लैट और बीबीए-आईपीएम सहित विभिन्न योग्यता आधारित परीक्षाओं के लिए शिक्षण का 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

सत्र की माता-पिता और छात्रों द्वारा बहुत सराहना की गई क्योंकि इसमे उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया और उनकी सारी आशकाओं को दूर किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button