उत्तर प्रदेशलखनऊ

विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में बोले चम्पत राय, बिना संकोच ‘भारत माता की जय’ बोलने वाला ही हिंदू

बाराबंकी। नगर पालिका सभागार में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म रक्षा निधि पूजन कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि हमने इस मिट्टी को मां कहा है और बिना किसी संकोच के भारत माता की जय बोलते हैं। अपनी रुचि के अनुसार पूजा-उपासना करते हुए जो भारत माता की जय बोलता है, वही सच्चे अर्थों में हिंदू है।

लगभग डेढ़ घंटे के अपने संबोधन में चम्पत राय ने समरसता, गौ संरक्षण, धर्मांतरण, घर वापसी और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सब भारत माता के पुत्र हैं और भारत हमारी माता है। उन्होंने कहा कि समाज की कठिनाइयों को दूर करने के कारण ही भारत को कभी विश्व गुरु माना जाता था।

चम्पत राय ने कहा कि जो किसी कालखंड में हमसे अलग हो गए, उन्हें अपनाना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। भटके हुए लोगों को उनकी परंपराएं, संस्कार और महापुरुषों की याद दिलाकर वापस लाना ही घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं से जुड़े रहेंगे तो संस्कार सुरक्षित रहेंगे।  उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पिछले 62 वर्षों से हिंदू समाज की कठिनाइयों और संकटों के समाधान के लिए संतों के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है।

जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है और बीते दो वर्षों से प्रतिदिन 70 से 80 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, नेहा मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार गुप्ता, राहुल विक्रम सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, विनय वर्मा, तुलसीराम चौहान, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, रामकिशोर शुक्ला, गौरीकांत, अभिनव रस्तोगी, सौरभ गुप्ता, कमलेश शुक्ला, लीना श्रीवास्तव, पूर्णेन्दु चतुर्वेदी, दिवाकर, दीपक सिंह, मनोज, विनय, संगीता, मानसी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button