उत्तर प्रदेशबाराबंकी

एक दशक से ड्यूटी से गायब सीएचसी प्रभारी बर्खास्त… नोटिस के बावजूद जवाब न मिलने पर शासन की कार्रवाई

बाराबंकी। एक दशक से अधिक समय से ड्यूटी से गायब जाटा बरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। लगातार पत्राचार व नोटिस के बावजूद जवाब न मिलने की रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है।

बताते चलें कि जाटा बरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर देवव्रत करीब एक दशक से भी अधिक समय से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। उनके न रहने से सीएचसी संचालन व मरीजों पर असर तो पड़ ही रहा था साथ ही दूसरी तैनाती में भी बाधा आ रही थी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से लगातार पत्राचार किया गया, कारण बताओ नोटिस व अंतिम चेतावनी भी जारी की गई पर चिकित्सक की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार गायब चिकित्सक निजी सेवा में रत चल रहा है। उधर चिकित्सक का कोई जवाब न मिलने पर सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी जबकि डीएम की रिपोर्ट शासन को चली गई।

घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता के इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने चिकित्सा प्रभारी डाक्टर देवव्रत को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अवधेश यादव ने बताया कि सीएचसी प्रभारी लंबे समय से बिना बताए गायब चल रहेे थे। उन्हे नोटिस भी जारी की गई पर कोई जवाब नहीं मिला। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button