उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने दी रमजान की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमजान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें। गौरतलब है कि आज शाम को रमजान का चांद दिखा। रविवार को पहला रोजा होगा। प्रदेश के कई इस्लामिक शिक्षण संस्थाओं ने शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर चांद दिखाई देने का ऐलान किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button