उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में राजधानी की रैंकिंग में आई बड़ी गिरावट…15वें स्थान पर लखनऊ

लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ इस बार पिछड़ गया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लखनऊ को 15वां स्थान मिला है। आगरा तीसरे, कानपुर 5वें, प्रयागराज 7वें, वाराणसी 11वें, और गाजियाबाद ने देश में12वां स्थान हासिल किया। 2024 में नगर निगम चौथे, 2023 में 18वें और 2022 में पहले स्थान पर था।

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि नगर निगम के अंक नहीं कटे हैं लेकिन स्टेक होल्डर विभागों जैसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रीन गैस, आरटीओ ने जो डाटा दिया था उनके नंबर कट गए। इस कारण नगर निगम की रैंकिंग गिरी है। उन्होंने बताया कि इसमें सुधार के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किये जाएंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button