उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM से केजीएमयू के वुडन हाल को बचाने की हुई मांग, पत्र में कहा- भारत में नहीं है ऐसी दूसरी जगह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीएमआर विभाग स्थित वुडन हॉल को बचाने के लिए पत्र लिखा गया है। यह पत्र बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट की तरफ से लिखा गया है। ट्रस्ट ने पत्र में लिखा है कि दिव्यांगों के लिए बनाया गया वुडन हॉल पूरे भारत में इकलौता है। इसी जगह पर दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम भी किया जा रहा है।

पत्र में ट्रस्ट की तरफ से लिखा गया है कि लिंब सेंटर में बने ऐतिहासिक वुडन हॉल को केजीएमयू प्रशासन ड्रग स्टोर बनाने जा रहा है। जबकि इस वुडन हाल में दिव्यांग जनों को ओलंपिक खेलों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

इसके अलावा इस हाल का प्रयोग दिव्यांग मरीजों के इलाज में भी किया जाता है। यहां प्रशिक्षण पाकर कई खिलाड़ियों ने मेडल भी जीते हैं। इस वुडन हॉल को बनाने में किसी तरह की कील का प्रयोग नहीं किया गया है। जिससे पैराप्लेजिया के मरीजों को दिक्कत नहीं होती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button