उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोक गायिका मालिनी अवस्थी का गाना सुन भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छलक पड़े आंसू

लखनऊ। कहा जाता है कि जो लोग अक्सर रो देते हैं वो दिल से बड़े भावुक होते हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी स्वभाव से बड़े भावुक इंसान हैं। अक्सर देखा जाता है कि सीएम योगी किसी के दुख-तकलीफ को देखकर वो भावुक हो जाते हैं। हाल ही में सीएम योगी एक बार फिर भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ी। दरअसल सीएम योगी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ऐसा भक्ति गीत सुनाया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखें छलक पड़ी।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ में मुक्ति गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान मंच से मालिनी अवस्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए एक गीत गाया। भाव विभोर कर देने वाले संगीत के साथ जब मालिनी अवस्थी के सुर मिले तो सीएम योगी खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखें छलक गई। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम आजादी के अमृत महोत्सव के साल में है और ये साल चौरी-चौरा आंदोलन का शताब्दी काल है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे जीवन में क्रांतिकारी नहीं आते तो हमें आजादी मिलने में नाकों चने चबाने पड़ते।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button