उत्तर प्रदेशगोरखपुरलखनऊ

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ-सेवा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गौ और गौवंश का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा इस बात का प्रतीक है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है।

कृषि प्रधान व्यवस्था का प्रतीक है गोवर्धन पूजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दीपोत्सव के पंचदिवसीय महापर्वों की श्रृंख्ला में आज पावन गोवर्धन पूजा है। भारत की कृषि प्रधान व्यवस्था का प्रतीक गोवर्धन पूजा का यह कार्यक्रम रहा। मैं इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देता हूं। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में गौ और गौवंश का महत्व क्या है, गोवर्धन पूजा इस बात का प्रतीक है और दीपावली जैसे महापर्व के साथ इस आयोजन को जोड़कर इसके महत्व को और भी प्रभावी बनाया गया है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज प्रात: मुझे गौ पूजन और गौ सेवा करने का अवसर यहां प्राप्त हुआ है। भारत की समृद्धि का आधार भारतीय गौवंश रहा है।’

सीएम योगी ने आगे कहा, “आज भी प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश में गोवर्धन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर से बायो कंपोस्ट और इथेनॉल बनाने के जो अभिनव कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं, यह गौवंश के संवर्धन और उनके संरक्षण में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि केवल पूजन ही नहीं बल्कि उसके अनुरूप कार्ययोजना भी प्रारंभ की जा रही है।

सीएम योगी ने किन योजनाओं का किया जिक्र?

उन्होंने कहा,”प्रदेश में 16 लाख गौवंश ऐसे हैं जिसे हम प्रदेश सरकार के द्वारा अनुदानित कर रहे हैं या जिनकी सहायता के लिए आज राज्य सरकार खड़ी है। तीन तरह की योजनाएं हैं। राशि गौ आश्रय स्थल की योजना, जिसमें हर गौवंश के लिए सरकार के स्तर पर हम लोग प्रतिमाह 1500 रुपये उपलब्ध करवाते हैं। ऐसे ही सहभागिता योजना है जिसमें किसी भी अन्नदाता किसान के द्वारा अगर गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के इस अभियान के द्वारा हर माह उसे प्रति गौवंश का 1500 रुपये दिए जाते हैं। तीसरी योजना कुपोषित परिवारों के लिए हैं जिसके तहत एक ब्याई हुई गाय दी जाती है और हम उन्हें 1500 रुपये महीना इस योजना के तहत देते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है और कुपोषण से सुपोषण की ओर बढ़े हैं। उन्होंने कहा,”मैं एक बार फिर प्रदेश वासियों को, किसानों को और पशु पालकों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर हृदय से बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button