उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सीएम योगी ने श्रावस्ती से की स्कूल चलो अभियान की शुरूआत

  • बेसिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्रावस्ती जिले से स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार उपस्थित रहे।

स्कूल चलो अभियान के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का कोरोना प्रबंधन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया में सराहा गया। जिन देशों के पास भारत से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं हैं, वह कोरोना से मौतों को रोक नहीं पाया। इस महामारी से जीवन का प्रत्येक क्षेत्र प्रभावित हुआ। स्कूली शिक्षा सर्वाधिक प्रभावित हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्नातक, परास्नातक के सभी छात्रों को टेबलेट वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। आज बेसिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें फिर से स्कूल चलो अभियान के साथ प्रत्येक परिवार और हर बच्चे को जोड़ना होगा। कोई बच्चा छूटने न पाये। इसलिए अगले एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से घर—घर दस्तक देना है।

योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह इस अभियान का हिस्सा बनें। बेसिक शिक्षा शिक्षा की आधारभूत इकाई है। बेसिक शिक्षा ठीक रहेगी तो आगे की शिक्षा भी ठीक रहेगी।

भगवदगीता भी यही कहती है किसी को ज्ञानवान बना देना ही सबसे पवित्र कार्य है। शिक्षा ही वास्तव में प्रत्येक नागरिक को एक सही दिशा दे सकती है। शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि वे एक-एक विद्दयालय को गोद लेकर शिक्षा के प्रचार प्रसार के अभियान के साथ जुड़ें। भगवान बुद्ध ने भी कहा था कि अप्प दीपो भव।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button