उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाढ़ में CM योगी का रेड कार्पेट वेलकम, विपक्ष का निशाना- यही है डबल इंजनवाली सोच

वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ का दौरा करने के लिए वाराणसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. नाव से उतरने के बाद सीएम को अस्सी घाट तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने रेड कार्पेट बिछाया था. कार्पेट वेलकम को लेकर विपक्षी पार्टियां सीएम योगी को निशाना साधते बीजेपी सरकार को घेर रही हैं. गौरतलब है कि रेड कार्पेट करीब 50 फीट लंबा था.

तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी (TRS) के सोशल मीडिया कनवेनर वाई. सतीश रेड्डी ने योगी के इस कदम को बाढ़ पीड़ित इलाकों में डूबी जनता के साथ मजाक बताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ” बाढ़ निरीक्षण के लिए आए योगी सीएम का रेड कार्पेट पर स्वागत! यही है डबल इंजन वाली सोच.

‘बाढ़ प्रभावितों का उड़ाया जा रहा मजाक’

मामले को लेकर सपा भी बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है. समाजवादी पार्टी मीडिया के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया कि ‘रेड कार्पेट प्लेटफार्म बनवाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीएम योगी निरीक्षण कर रहे हैं. ये बाढ़ प्रभावितों से मिलने और उन्हें राहत देने जा रहे हैं या फोटोबाजी और पर्यटन का प्रदर्शन किया जा रहा. यह बाढ़ प्रभावितों का मजाक है.

दरअसल, सीएम योगी बुधवार को अस्सी घाट से नगवा तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट पर सवार होकर गंगा में बाढ़ का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वह अस्सी घाट पर बनाए गए स्पेशल रैम्प से गंगा किनारे तक गए थे और वहां एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट के जरिए आगे बढ़े थे.

इस दौरान पानी ज्यादा होने की वजह से प्रशासनिक स्तर पर यहां एक रैंप तैयार किया गया था. जिस पर रेड कारपेट बिछाया गया था. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों के कैंप में भी रेड कार्पेट की व्यवस्था की गई थी जो बारिश की वजह से खराब हो गया था. इन सब चीजों को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है. जहां बाढ़ राहत के नाम पर वीआईपी कल्चर को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरने की कोशिश कर रहा है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button