उत्तर प्रदेशलखनऊ

अन्तर-राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर 26 जून को होगी प्रतियोगिता

लखनऊ। अन्तर-राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस 26 जून को उत्तर प्रदेश के मद्यनिषेध विभाग की ओर से जन जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान कार्यालय के परिसर में 26 जून की सुबह 10ः30 बजे से होगा।

लखनऊ के क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी आरएल राजवंशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता मद्यपान व अन्य नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। यह पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें किसी भी आयु वर्ग के छात्र व छात्राएं, पुरुष व महिला प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपना पंजीकरण 21 जून को सायंकाल पांच बजे तक करा सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पोस्टर, प्रतियोगिता स्थल पर निःशुल्क प्रदान किये जायेगें तथा पोस्टर बनाने सम्बन्धी आवश्यक सामग्री प्रतिभागी स्वयं लायेंगें।

अन्तर-राष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस (26 जून) को प्रातः 11 बजे अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ के सभागार मे पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button