उत्तर प्रदेशलखनऊ

आज़ादी के बाद बौद्धिक खुराक के लिए कम्युनिस्टों पर निर्भर रही कांग्रेस: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर बौद्धिक दिवालियापन का आरोप लगाया है। केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि ‘कांग्रेस, ख़ासकर आज़ादी के बाद अपनी बौद्धिक खुराक के लिए कम्युनिस्टों पर निर्भर रही है। इसलिए उसकी अपनी कोई खास विचारधारा नहीं पनप सकी। बौद्धिक रूप से दिवालिया कांग्रेस का भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से कोई मुक़ाबला नहीं हो सकता।’

कांग्रेस पार्टी ने अभी दो दिन पहले अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर संघ की नेकर में लगी आग की फोटो शेयर की थी। इसके बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को नफ़रत की फ़ैक्ट्री बना दिया है ! कांग्रेस ने ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़कर परोक्ष रूप से आरएसएस के खिलाफ नफ़रत की बयार के साथ नरेंद्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहने वाली पार्टी को उसकी क़ीमत जनता ने पिछले दो लोकसभा चुनाव के नतीजों में चुका दी थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button