उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर : नोएडा में तैनात सिपाही की सड़क हादसे मे मौत

  • सगाई के 24 घंटे बाद दोस्त से मिलने था पहुंचा, वापस लौटते समय खाई में पलटी कार

सुलतानपुर। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर थाना मुसाफिरखाना क्षेत्र में लखनऊ की ओर जाते समय मृतक की चार पहिया गाड़ी एकाएक खाई में पलट गई। लोग तत्काल उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां , गम्भीर हालत मे डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों को सूचना मिली तो वो सुल्तानपुर पहुंचे, मर्च्युरी के बाहर ही जमीन पर बैठकर पिता रो रो कर बेहाल हो गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही की सगाई के दूसरे दिन सड़क हादसे मे मौत हो गई। सगाई के बाद अपने दोस्त से मिलकर वापस लौट रहा था कि एकाएक एक सड़क हादसे में वो काल के गाल में समा गया। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी संतोष पांडे पुत्र भैरव नाथ पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक यूपी पुलिस का सिपाही था और वर्तमान में नोएडा में तैनात था। रविवार को ही उसकी सगाई हुई थी और सोमवार को सुल्तानपुर में वो अपने किसी साथी से मिलने पहुंचा था। देर शाम वापस अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दिया। जिस पर मर्च्युरी में पहुंचते ही परिजन फूट फ़ूट कर रोने लगे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button