उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपर मुख्य सचिव गृह से मिला इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से मुलाकात की और नुपूर शर्मा के टिप्पणी से आहत समाज की स्थिति को जाहिर किया। प्रतिनिधिमंडल ने चार सूत्रीय मांगों के एक ज्ञापन को भी सौंपा। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को चार सूत्रीय मांगों के ज्ञापन को सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल मो.नईमुर्रहमान सिद्दकी, मो.मुश्ताक, मो.सुफियान, हाजी मो.कलीम ने मीडिया से अपनी बातों को रखा। इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के चेयरमैन व शाही इमाम खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी एक वीडियो जारी कर पूरे मामले को बताया।

खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाली नुपूर शर्मा के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये। प्रदेश सरकार किसी भी धर्म या धार्मिक महापुरुषों की शान में गुस्ताखी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनायें। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ही केन्द्र सरकार से ठोस कानून बनाने की मांग करे। प्रदेश सरकार अमन चैन बनाये रखने को सुनिश्चित करे। गंगा जमनी सभ्यता का कायम रखने के लिए हमारे ज्ञापन को स्वीकार करें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button