उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद : ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी हिरासत में

फिरोजाबाद। केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में गुरुवार को सेना की भर्ती कर रहे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर इन्हें सड़क से हटाया है। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमे सिर्फ चार साल तक के लिए ही युवाओं को सेवा का मौका मिलेगा। हालांकि सरकार ने चार साल बाद निकाले गये छात्रों को सेंट्रल फोर्स के साथ ही पुलिस में भर्ती के लिये वरीयता प्रदान करने का आश्वाशन दिया है। बावजूद इसके गुरुवार को शिकोहाबाद नगर के तहसील तिराहे पर कुछ युवा एकत्रित हो गये और ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

युवाओं का आरोप था कि आखिर चार साल की सर्विस के बाद वह क्या करेंगे। उनका जीवन अंधकारमय हो जायेगा। उनकी मांग थी कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते पूर्व स्थिति को बहाल किया जाये। इधर विरोध प्रदर्शन की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले इन युवाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब ये लोग नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें भगाया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी शिकोहाबाद ने बताया कि कुछ युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिन्हें सड़क से हटाया गया है। चार से पांच लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

देवरिया : ‘अग्निपथ’ के विरोध में सड़क पर उतरे युवा कर रहे प्रदर्शन

देवरिया। सेना में सरकार की नई भर्ती प्रक्रिया ‘अग्निपथ’ योजना को जनपद में भी युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पुलिस उन्हें मनाने में जुटी हुई है। सरकार के इस नई योजना को लेकर जिले के सदर कोतवाली थानाक्षेत्र और तरकुलवा थानाक्षेत्र में ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर युवा सड़क पर आ गये है, जो सेना में भर्ती के इच्छुक है। सड़क पर उतरकर अपने युवाओं ने अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। तरकुलवा के अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौक पर भी युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कसया मार्ग पर जाम लगाकर सरकार के नीति के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवाओं को समझाने के प्रयास में है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button