उत्तर प्रदेशवाराणसी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, UP में दो लड़कों की जोड़ी जीरो सीट पाने वाली है

वाराणसी: सांतवें यानी अंतिम चरण में अब वाराणसी में मतदान होना है. रविवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, कि मेरा परम् सौभाग्य है, कि काशीवासियों का आशीर्वाद लेने का अवसर मुझे मिला. यहां मोदी जी की लहर चल रही है. बीजेपी की लहर चल रही है. काशी का एक एक व्यक्ति मोदी जी के साथ है. एकतरफा जीत यहां से होगी. प्रचंड बहुमत के साथ होगी.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की 80 की 80 सीट NDA गठबंधन जीत रहा है. हमने सभी सीटों का दौरा किया है. यह एकतरफा लड़ाई है. विपक्षी गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप साबित होगा. ये दो लड़कों की जोड़ी जीरो सीट पाने वाली है. वहीं, वाराणसी में होने वाली राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर बृजेश पाठक ने कहा, कि उनकी जनसभा से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्हें जीरो सीट मिलेगी.

पूर्वांचल के 40 वरिष्ठ छात्र नेताओं ने की अपील: शहर में हो रहे एक अन्य कार्यक्रम में बीएचयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को हॉट सीट वाराणसी समेत पूर्वांचल के सात लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे. वाराणसी के मतदाताओं पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है. यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं. वाराणसी के मतदाता मोदी को जिताने के लिए ही नहीं, देश की तरक्की के लिए भाजपा के पक्ष में बढ़ चढ़कर वोट करेंगे. मतदान के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगें. आयोग के रिकॉर्ड बुक में वाराणसी को शीर्ष पर पहुंचाएगें. साफ नियत स्पष्ट विजन और हितकारी एजेंट वाले दल के पक्ष में वह मतदान करेंगें.

वहीं, इस मौके पर डॉ. संजय सिंह गौतम ,काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूर्व अध्यक्ष देवानंद सिंह, काशी विद्यापीठ से पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदू सिंह ,संदीप प्रताप सिंह पिंटू, आशुतोष सिंह आशु ,सत्येंद्र सिंह, महेश सिंह मोनू, नीलमणि तिवारी ,पूर्व महामंत्री समीर मिश्र ,उपाध्यक्ष शिव जनक गुप्ता, हरिशचंद्र पीजी कॉलेज से पूर्व अध्यक्ष देव कुमार राजू, विवेकानंद पटेल ,पूर्व उपाध्यक्ष राम लखन गुप्ता छोटू ,राणा संतोष सिंह ,पूर्व महामंत्री विनय चौबे,संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डॉक्टर गिरजानंद चौबे, आचार्य श्याम जी, डॉ. संतोष त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button