उत्तर प्रदेशगोरखपुर

महाकुम्भ से गोरखपुर भी पहुँचे श्रद्धालु, खिचड़ी मेले के दिन 15 लाख से चढ़ाई खिचड़ी

  • एक दिन में 45 करोड़ रुपये से अधिक की हुई आर्थिक गतिविधि

गोरखपुर: महाकुम्भ से श्रद्धालु गोरखपुर भी पहुंचे। यहां के प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में मकर संक्रांति पर 15 लाख श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाई। बुधवार और गुरुवार को भी यहां श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ रही। खिचड़ी मेला महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यहां श्रद्धालुओं से लेकर कारोबारियों तक के लिए सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

श्रद्धा का उफान ऐसा था कि मकर संक्रांति पर ही भोर से लेकर शाम तक गोरखनाथ मंदिर आने वाले दो प्रमुख मार्गों (धर्मशाला से और बरगदवा से) पर कुल मिलाकर करीब तीन किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की कतार नहीं टूटी। यह कतार लंबाई में तो थी ही, चौड़ाई में भी पूरे सड़क को कवर किए हुए थी। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी मेले के दुकानदारों की आर्थिकी में आकाशीय समृद्धि हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि खिचड़ी मेले के दौरान मकर संक्रांति पर प्रति श्रद्धालु द्वारा प्रसाद, फूलमाला, मनोरंजन, नाश्ता और जरूरी सामानों की खरीदारी पर औसतन 300 रुपये ही खर्च किए गए हों तो गुरु गोरखनाथ के प्रति उमड़ी श्रद्धा ने एक दिन में ही 45 करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधियों को गति दी।

मेले में करीब छह सौ दुकानें सजी हैं। दुकान लगाने वाले 90 प्रतिशत कारोबारी प्रदेश के अन्य जिलों या अन्य राज्यों से हैं। यहां राजस्थान, दिल्ली कोलकाता के अलावा प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, इटावा, बुलंदशहर आदि जिलों से बड़ी संख्या में कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button