उत्तर प्रदेशगोरखपुर

सीएम योगी को बुलाने पर अड़ा रहा धीरज का परिवार, सुबह किया अंतिम संस्‍कार

गोरखपुर। चुनावी रंजिश में बदमाशों की गोली से मारे गए धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू (उम्र 38 वर्ष) के परिवारीजन सीएम योगी को बुलाने की मांग पर सोमवार की रात भर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के ​बाद परिवार ने धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू का शव तो ले लिया, लेकिन दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया था। काफी समझने के बाद मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

इससे पहले सहजनवां इलाके के पनिका स्थित घर पर लाश रख परिवार के लोग धरने पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे, वे अपने बेटे का दाह संस्कार नहीं करेंगे। रविवार शाम  धीरज की सरेराह बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विधायक के आश्वासन पर माना परिवार

सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने परिवार के लोगों से बात की। विधायक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार की ओर से मदद कराई जाएगी, साथ ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कराई जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद परिवार के लोग मान गए और अब वे मंगलवार की सुबह धीरज का अंतिम संस्कार किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button