उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क, स्वच्छता, जमीन विवाद की समस्याओं की जिलाधिकारी ने की सुनवाई

लखनऊ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सरोजनीनगर तहसील पहुंचे। लोगों ने विभिन्न समस्या जैसे सीवर, सड़क, स्वच्छता, जमीन विवाद, बंटवारा संबंधित मामलों को लेकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिलाधिकारी ने लोगों की पूरी बातें सुनी और जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी प्रकरणों काे सुनकर अधिकारी तत्काल समाधान करें। जो मामलों के निस्तारण हो चुके हैं, उसके सत्यापन के लिए अधिकारी फोन कर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लें।

उन्होंने सरोजनीनगर तहसील के अधिकारियों से कहा कि प्रशासन जिन मामलों का निस्तारण करने की स्थिति हैं, उसमें विलम्ब ना किया जाये। जिससे जो भी व्यक्ति अपनी शिकायत करता है, या याचिकाकर्ता अपने मामले में तत्काल निस्तारण चाहता है, उसे अपनी ओर से विलम्ब ना झेलना पड़े।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button