उत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर

डीएम व एसपी ने सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बंधों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से बरसात के मौसम मे सम्भावित  बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में मेहदावल अंतर्गत राप्ती नदी के दाये तट पर निर्मित करमैनी-बलौली तटबंध पर चल रही नवीन बाढ़ परियोजनाओं एवं कटान से प्रभावित संवेदनशील बंधे करमैनी, जोरवा, बेलौली आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के समस्त कार्यो को आगामी 10 दिनों के अन्दर प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिये जाने का निर्देश दिया।

अधिकारीद्वय ने पुलिस बाढ़ चौकी बढ़या ठाठर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों एवं अब तक किये गये निर्माण कार्यो आदि के बारे में सहायक अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-2 रामउजागिर से जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सम्भावित बाढ को देखते हुए क्षतिग्रस्त तटबंधो की मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण करा लिया जाए तथा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से निगरानी की जाती रहे। उन्होंने कहा कि तटबंधो की सुरक्षा/निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी/ठेकेदार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार बाढ़ के समय विस्तापित लोगो के आश्रय स्थल का चयन पहले से ही कर लिया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रबन्धन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए अपनी कार्य योजना को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधिकारीद्वय ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान बंधो के अतिसंवेदनशील तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए बाढ से बचाव के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर तहसीलदार मेंहदावल, अधिशाषी अभियन्ता ड्रनेज खण्ड-02 अजय कुमार, जूनियर इन्जिनियर वीरेन्द्र कुमार, अर्जुन प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button