उत्तर प्रदेशकारोबारलखनऊ

लखनऊ के डा. समीर त्रिपाठी को मिलेगा प्रथम श्रेणी में एमएसएमई सम्मान

  • दिल्ली में भव्य आयोजन में होंगे सम्मानित

लखनऊ। मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ.समीर त्रिपाठी दिल्ली में तीसरी बार एमएसएमई सेक्टर का प्रथम श्रेणी का अवार्ड ग्रहण करेंगे। इससे पहले 2014 में सेकंड पोजीशन सर्विस सेक्टर में और 2015 में फर्स्ट पोजीशन के द्वारा अवार्ड दिया जा वुका है। इसबार भी एमएसएमई 2022 इंडस्ट्री में सर्विस सेक्टर में मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया जा रहा है। सर्विस सेक्टर में उत्तर प्रदेश और लखनऊ की यह पहली कंपनी है जिसका चयन हुआ है।

अवार्ड पर खुशी जाहिर करते हुए मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी डॉ.समीर त्रिपाठी ने कंपनी के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह हम सब लोगों की मेहनत और हम सभी के द्वारा अपनी कंपनी के लिए ईमानदारी से किए गए कार्य का फल है, जिसको भारत सरकार और इंडस्ट्री ने समझा। बेहद ईमानदार तरीके से वोट करने के लिए सभी के शुक्रगुजार हैं। हमें सम्मानित करने के लिए मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड के पूरे परिवार की तरफ से सभी का शुक्रिया।

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा यह अवार्ड हर साल एमएसएमई सेक्टर के लोगों को दिया जाता हैं 2022 में मेधज टेक्नोकॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है और यह अवार्ड जून माह के अंत में एमएसएमई मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। सीएमडी डॉ समीर त्रिपाठी का कहना है कि इससे हमें अपने लोगों के लिए समाज के प्रति काम करने की प्रेरणा मिलती है और यह अनुभूति होती है कि हम जो काम कर रहे हैं वह सही दिशा में कर रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button