उत्तर प्रदेशलखनऊ

मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिलाने के लिए राजस्व मंत्री से करेंगे बात: डॉ संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि० लखनऊ की सदस्य समितियां, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों के क्षमता संवर्धन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। समापन कार्यक्रम में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज समिति द्वारा एक ज्ञापन पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने, बड़े तालाबों के लगान छोटे तालाबाें के लगान की दर पर दिए जाने, तालाबों के बंधा निर्माण-सुधार जेसीबी मशीन से किये जाने पर रोक, तालाबों के सम्पूर्ण क्षेत्रफल के सीमांकन समेत कई मुद्दे प्रमुख हैं।

इनको लेकर राजस्व विभाग की ओर से मत्स्य पालन और मछुआ समाज को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वो इन मुद्दों के हल करने को लेकर राजस्व मंत्री से बात करेंगे और इन सभी समस्याओं को हल करवायेंगे। श्री निषाद ने आगे कहा कि सहकारिता विभाग देश के विकास को लेकर अग्रिण भूमिका में रहा है। देश के सबसे बड़े विभागों में से एक सहकारिता विभाग है। सहकारिता विभाग ना केवल राजस्व बढ़ाता है, किन्तु अपने कर्मचारियों के साथ देश को आर्थिक गति देने में भी अहम रोल अदा करता है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और निषाद राज बोट योजना को लगातार जमीनी स्तर पर लागू कर रही है और मॉनिटरिंग भी कर रही है। बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत 16 हजार लोगों को 250 करोड़ रुपये का अनुदान देकर लाभांवित किया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशानुसार महिला उत्थान और एससी-एसटी वर्ग को 60 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। सामान्य वर्ग को भी 40 फीसदी अनुदान देकर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ केवल धनी वर्ग के लिए नहीं है, किन्तु इसके विपरीत गांव के गरीब के लिए योजनाएं बनाई गई और लाभ देने के लिए गरीब मछुआ परिवार के लिए निःशुल्क मछुआ बीमा योजना लागू की गई है।

इससे पूर्व कार्यक्रम में मंत्री ने प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया। मंत्री ने संघ की ओर प्रतिष्ठान के कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि ट्रेनिंग कार्यक्रम लगातार चलते रहने चाहिए। समितियों को प्रशिक्षण देने के लिए भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी समिति की चेयरमैन वीरू साहनी, मोनिशा सिंह, प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि० लखनऊ मौजूद रहें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button