उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में त्योहारों के चलते प्रमुख घाटों की सफाई और रंग-रोगन शुरू, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण की कराई जा रही व्यवस्था

दिवाली और छठ पूजा को लेकर नगर निगम का विशेष सफाई अभियान युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। साथ ही प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण का कार्य होने लगा है। सोमवार को सभी जोन में गठित टीमें क्षेत्रों में उतरीं। छठ पूजा को लेकर शहर के सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई के साथ, प्रकाश व्यवस्था, कचरा निस्तारण और रंग-रोगन के कार्य किए।

दिनभर लक्ष्मण मेला स्थल स्थित छठ पूजा घाट और झूलेलाल घाट की सफाई की गई। इसी तरह मनकामेश्वर वाटिका घाट, बंधा बैरल नंबर-2 घाट, छोहरिया माता मंदिर प्रांगण स्थित तालाब, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे बने छठ घाट की सफाई व रंगाई-पुताई की गई।

इसके अलावा दुर्गा पुरी कॉलोनी सामुदायिक केंद्र के पास, शाहीनूर कॉलोनी, राजा राहुल सिटी, पाठकपुरम रायबरेली रोड, उतरेठिया, हिंद नगर एडीए कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी लोक कालेश्वर मंदिर, सेक्टर आई एलडीए कॉलोनी, सरस्वतीपुरम पीजीआई, रुचि खंड-2 नागेश्वर मंदिर के पास और सरोजनी नगर द्वितीय छठ पूजा घाट प्रमुख हैं।

त्योहार पर बिजली, पानी और शांति व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार ने एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दिवाली व छठ पूजा पर विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति और नगर निगम को साफ सफाई, मार्ग प्रकाश, इलेक्ट्रिक पोल्स पर स्पाइरल लाइटिंग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि लोहिया पथ और नगर निगम के चौराहों आदि में फैंसी लाइटिंग से सजावट की जा रही है। छठ पूजा के लिए घाटों पर साफ सफाई के साथ घाटों पर मरम्मत कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी को नगर निगम क्षेत्र में जोनल अधिकारी, ईओ नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी के साथ घाटों पर साफ सफाई व बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। नावें व गोताखोरों लगाने को भी अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा ओवर प्राइसिंग और मिलावटी खाद्य पदार्थों बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button