उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में शनिवार को मनाई जाएगी ईद : मरकजी चांद कमेटी

लखनऊ। लक्ष्मण नगरी में मरकजी चांद कमेटी ने शुक्रवार को चांद दिखने की घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। चांद दिखने के साथ ही शनिवार को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

मरकजी चांद कमेटी की ओर से मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ईदगाह से चांद कमेटी ने शुक्रवार को शाम 5:45 बजे के बाद से चांद देखने में लगे थे। आसमान में हल्के बादलों के कारण चांद दिखने में समय लगा। चांद के दिखने पर एक दूसरे को बधाई संदेश देते हुए शनिवार को ईद की घोषणा की गयी है।

शिया मरकजी चांद कमेटी के मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि लखनऊ में चांद दिखा और इसकी कमेटी ने घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ईद कल मनाएंगे। ईद की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं हैं। ईद को सेवईं की मिठास के साथ मनाया जाए।

ईद का चांद दिखते ही लखनऊ के बाजारों में रौनक बढ़ गयी। महिलाएं और उनके परिवार के लोगों का खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजारों में हुजूुम लग गया है। बाजारों में रौनक दिखते ही व्यापारी वर्ग में भी उत्साह का माहौल है। अमीनाबाद, आलमबाग, वजीरगंज, यहियागंज जैसे बाजारों में लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button