उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा नेता जगलाल के पेट्रोल पम्प पर बिजली चोरी की जांच

लखनऊ। सपा नेता और पार्षद जगलाल यादव के पेट्रोल पम्प पर सरकारी जमीन खाली कराने के बाद अब बिजली चोरी के मामले की जांच करायी जा रही है। पेट्रोल पम्प पर बीते दिनों विद्युत विभाग ने अतिरिक्त तार लगा हुआ पाया था, जिससे बिजली चोरी होने की सम्भावना जतायी गयी थी।

घैला पुल के निकट फैजुल्लागंज क्षेत्र में जगलाल यादव का पेट्रोल पम्प आजकल चर्चा में है। पेट्रोल पम्प पर नयारा कम्पनी का पेट्रोल बेचा जाता है। लगभग 50 हजार आबादी के बीच में यह एक मात्र पेट्रोल पम्प है और सुबह से शाम तक यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।

पेट्रोल पम्प पर तेजी से कार्य चल रहा था, तभी स्थानीय विद्युत विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और वहां पर अतिरिक्त बिजली के तार लगे हुए पाये। अतिरिक्त बिजली के तार देखने के बाद कर्मचारियों ने पूछताछ की तो वहां पर बिजली चोरी करने की सम्भावना सामने आयी। इसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को सूचना दी। जिस पर अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट रूप से बयान देते हुए बिजली चोरी मामले की जांच के आदेश दे दिये।

उल्लेखनीय है कि अभी कुछ घंटे पहले ही सपा नेता जगलाल यादव के पेट्रोल पम्प पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीमें पहुंचकर सरकारी जमीन को खाली कराया। जिसमें नाली को पाटकर उस पर पेट्रोल पम्प का कब्जा कर लिया गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button