उत्तर प्रदेशवाराणसी

बनारस रेल इंजन कारखाना में ‘हर घर झंडा’ अभियान शुरू, कर्मचारियों ने खरीदा तिरंगा

  • आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जन जागरूकता अभियान

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर झंडा’ अभियान के लिए जन जागरूकता अभियान बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में शुरू हो गया है। 15 अगस्त 2022 के दिन परिसर में रेल कर्मचारियों, अधिकारियों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए तैयारियां भी हो रही हैं। कर्मचारियों और अफसरों के लिए कारखाना के कार्मिक विभाग ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सौजन्य से परिसर स्थित बारात घर में स्टाल लगाया । पहले दिन स्टाल का महाप्रबंधक अंजली गोयल ने अवलोकन भी किया।

इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि अमृत महोत्सव को सफलता के चरम पर ले जाने के प्रयास करना सभी देशवासियों का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। ‘हर घर झंडा’ अभियान कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता दर्ज कर देशवासी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। स्टाल से कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साह के साथ तिरंगा को खरीदा। इस मौके पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय,उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्याम बाबू, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ विधि अधिकारी मनीष सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button