उत्तर प्रदेशलखनऊ

विपक्षी गठबंधन में सब कुछ ठीक, मजबूती से लड़ेगा चुनाव : आराधना मिश्रा

लखनऊ। आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में सभी सहयोगी दलों के बीच सब कुछ सही चल रहा है। जल्द ही लोकसभा सीटों के लिए हम बैठकर फैसला कर लेंगे। यह बातें कांग्रेस पार्टी की नेता और विधानसभा में पार्टी विधानमंडल दल की सदस्य आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कही।उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2024-25 सत्र में शामिल होने शनिवार को पहुंची आराधना मिश्रा ने यह बातें मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दलों में कहीं कोई भी दिक्कत नहीं है। गठबंधन मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भी जल्द सभी के सामने सीटों की स्थिति साफ कर दी जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button