उत्तर प्रदेशकानपुर

भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अधिशासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय निलंबित

कानपुर देहात। स्थानीय निकाय निदेशालय नेहा शर्मा ने बुधवार को भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप में नगर पालिका अकबरपुर कानपुर देहात की अधिशासी अधिकारी को निलंबित कर दिया है। अधिकारी की कई दिनों से शिकायतें विभाग में पहुंच रही थीं।

कानपुर नगर जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित होकर स्थानीय निकाय निदेशालय पहुंची नेहा शर्मा ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। उन्होंने नगर पालिका अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय समेत मैनपुरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीलाभ शाल्या को निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें, कि देवहूति पाण्डेय की कई दिनों से शिकायत विभाग में पहुंच रही थीं। वहीं कुछ सूत्रों के मुताबिक देवहूति पाण्डेय की सांसद देवेंद्र सिंह भोले से भी नहीं पटरी खा रही थी। वहीं, आरोप यह भी है कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को दे दिए गए। इसी के साथ वृक्षारोपण में घोटाला समेत कई बातें सामने आई थीं।

वहीं, नगर पंचायत में कराए गए सभी कार्यों को अपने मिलने वालों और सम्बंधियों को देकर काम कराने का भी आरोप सामने आया था। इसी के साथ कई घोटाले भी विभाग के सामने आए थे जिसके बाद नेहा शर्मा ने चार्ज संभालते ही उनको निलंबित कर दिया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button