उत्तर प्रदेशलखनऊवाराणसी

विशेष गहन पुनरीक्षण से मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी वोटर : ब्रजेश पाठक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों में इस प्रक्रिया से फर्जी मतदाताओं की पहचान होगी, जिन्होंने गलत दस्तावेज लगाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लिया है, उसे भारत निर्वाचन आयोग दुरुस्त कर रहा है।

इसलिए विपक्ष की आपत्ति विधि-सम्मत नहीं है। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने सर्किट हाउस पहुंचे श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पूरे देश को लोग जानते हैं कि कांग्रेस और विपक्षी दल अपनी जमीन खो चुके हैं। अपनी हार का ठीकरा भारत निर्वाचन आयोग पर फोड़ रहे हैं। विपक्षी दल फेस सेविंग के लिए चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाना विपक्ष की नाकामी है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश का विकास किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश विकास के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। डिम्पल यादव के दहशत वाले बयान पर श्री पाठक ने कहा कि दहशत और समाजवादी पार्टी दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। श्री पाठक ने कहा कि विपक्ष को पता चल गया है कि राहुल गांधी के चेहरे पर बिहार में वोट नहीं मिलने वाले हैं। इसलिए वे अब बिहार नहीं जा रहे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button