उत्तर प्रदेशजालौन

संघ शिक्षा वर्ग में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों समेत किसानों ने भी की सहभागिता

  •  81 शिक्षकों ने 20 दिन तक सिखाए युद्ध समेत वाद्य यंत्रों के हुनर

जालौन। उरई के एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में आयोजित कानपुर प्रान्त के 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष (ओटीसी) में कुल 21 जिलों के 321 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान संघ की रीति, नीति, विचारधारा और उसके सेवा कार्यों को जानने के साथ-साथ समाज में सारे हिंदू एक हैं और उनमें आपस में जातिगत भेदभाव न रहे इसका भी विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण लिया और उसे आत्मसात करने संकल्प लिया। संघ शिक्षा वर्ग में हाई स्कूल से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षकों से लेकर किसान तक समाज के हर वर्ग को जोड़ा गया।

संघ शिक्षा वर्ग में 321 प्रशिक्षणार्थियों में हाई स्कूल से लेकर इंटर तक के कुल 72 छात्र स्वयंसेवक थे। जबकि स्नातक किए हुए 158 छात्र थे। इसी तरह परास्नातक किए हुए 30 छात्र थे। इसके अलावा सिविल सर्विसेज तथा आईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करके तैयारी करने वाले कुल छह छात्र स्वयंसेवक भी इस शिविर में मौजूद रहे। इस शिविर में 28 व्यवसाई, 19 शिक्षक, 12 किसान तथा आठ अन्य लोग भी शामिल रहे। इसके अलावा प्रांत प्रचारक श्रीराम सहित प्रदेश भर से एक सैकड़ा से अधिक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

81 शिक्षकों ने 182 स्वयंसेवकों को सिखाए वाद्य यंत्रों के हुनर

शिविर मे 81 शिक्षकों ने कुल 321 स्वयंसेवकों को विभिन्न वाद्यं यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें प्रतिभावान बनाने का कार्य किया। इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संघ के 321 स्वयंसेवक प्रशिक्षणार्थियों को कुल 81 शिक्षकों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों की की शिक्षा दी। इनमें से अपनी रुचि के अनुसार 182 ने मर्मज्ञता हासिल की। इनमें बांसुरी में 48, वेणु में 35, शंख में 35, आनक में 25 व ड्रम में 40 स्वयंसेवकों को शिक्षको ने वाद्य यंत्रों के हुनर सिखाते हुए मर्मज्ञ बनाया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button