उत्तर प्रदेशकन्नौज

कन्नौज लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत हो सकते हैं सपा के प्रत्याशी

  • अखिलेश के दौरे के बाहर राकेश राजपूत की उम्मीदवारी की चर्चा तेज

कन्नौज। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नोज लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं तो ऐसे में 20 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की जो प्रतिमा हटाई गई थी और उसे घटना से कन्नोज में जन आक्रोश है और खसकर लोधी समाज में और लोधी समाज की लगभग तीन से चार लाख वोटर है।

इस लोकसभा क्षेत्र में है ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत का नाम कन्नोज लोकसभा में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि उन्होने वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा की जो घटना घटी उस विषय मे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके और पत्रकारो को संबोधित करके वर्तमान सांसद पाठक के बारे में बताया था कि ऐसे सांसद जो खुद पब्लिक मीटिंग में यह कहते हो कि मैंने तुम्हारा वोट खरीदा है और चुनाव आयुक्त को भी बताया था कि ऐसे प्रत्याशी के बारे में कानूनी करवाई करें तब से लोधी राकेश राजपूत फिल्म अभिनेता राष्ट्र सचिव समाजवादी पार्टी को लोग और खसकर कन्नोज में लोधी समाज के लोगों के दिलों में हीरो बने हुए हैं।

और यह अब फैसला समाजवादी पार्टी को लेना है कि यहां से अगर लोधी समाज से किसी प्रत्याशी को उतारा जाता है तो सबसे मजबूत नाम “लोधी राकेश राजपूत” (फिल्म अभिनेता) जी का आ रहा है जब से लोगों में यह चर्चा का विषय बना है कि अखिलेश यादव कन्नोज लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे तब से लोधी समाज में रेखा वर्मा विधायक उदय प्रताप राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख और तमाम लोधी समाज के नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

जिनमें मजबूती से युवाओं में बुजुर्गों में और क्षेत्र में एक नाम चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया में भी बहुत वायरल हो रहा है उनका नाम है लोधी राकेश राजपूत। समाजवादी पार्टी अब अखिलेश यादव को यह तय करना है कि है कि अगर यहां से लोधी समाज का कोई उम्मीदवार बनता है तो वह कौन हो सकता है। राकेश राजपूत पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button