उत्तर प्रदेशलखनऊ

मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने विभागीय गतिविधि को जांचा

लखनऊ। मत्स्य विभाग के मंत्री डा.संजय निषाद ने शुक्रवार को बहुखंडी स्थित विभाग के अनुभागीय कार्यालय पर पहुंचें और विभाग के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को अपनी नजरों से जांचा। विभागीय मंत्री के कार्यालय पहुंचनें पर वहां उपस्थित कर्मचारियों में कौतुहल सा माहौल रहा।

मत्स्य मंत्री डा.संजय निषाद ने कहा कि लम्बे समय से विभाग की गतिविधियों को ध्यान में रखकर कर्मचारी अपने कार्यो को करते रहें है। आने वाले वक्त में हम सभी को अच्छा प्रदर्शन करना है। विभाग के भीतर रखरखाव, स्वच्छता और समय का पालन आवश्यक है। इसका सभी कर्मचारी ध्यान रखें।

इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने मंत्री डा.संजय निषाद के प्रश्नों के उत्तरों को दिया। डा.निषाद ने रजिस्टरों को जांचा और लिखित सूचनाओं को पूर्ण रखने के निर्देश दिये। विभाग में स्वच्छता पर जोर देने को लेकर कर्मचारियों को उन्होंने कहा और स्पष्ट किया कि हर कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button