उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: मंत्री नंदी की कंपनी से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पांच गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) की कंपनी से 2.08 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाने के प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मंत्री नंदी की कंपनी के साथ ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों की पहचान बिहार के पटना निवासी दिव्यांशू, मऊ के रहने वाले पुलकित द्विवेदी तथा बरेली निवासी संजीव कुमार, सुरजीत सिंह और विजय कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री की कंपनी ‘इकावो एग्रो डेली प्राइवेट लिमिटेड’ के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव के ‘व्हाट्सऐप’ पर 13 नवंबर को एक संदेश आया और संदेश भेजने वाले शख्स के नंबर पर अभिषेक गुप्ता (मंत्री के बेटे) की फोटो लगी थी। तिवारी के मुताबिक, संदेश में लिखा था यह नया नंबर है और प्रस्तावित बैठक के लिए आवश्यक जानकारी मांगी गई।

उन्होंने बताया कि रितेश ने कंपनी के निदेशक अभिषेक गुप्ता का निर्देश मानकर कंपनी के अकाउंट संबंधी जानकारी उस नंबर पर साझा की जिसके बाद बैठक में कारोबारी समझौते को अंतिम रूप देने की बात कहते हुए दो खातों में क्रमशः 65 लाख रुपये और 75 लाख रुपये भेजने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि निदेशक का निर्देश मानकर यह धनराशि भेज दी गई और शाम को निदेशक से इस संबंध में बात करने पर पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई संदेश भेजा ही नहीं और तब साइबर ठगी के बारे में पता चला। तिवारी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से दूसरे देशों में बैठे साइबर ठगों से जुड़े हुए हैं तथा वे साइबर ठगी में हासिल पैसे को ‘क्रिप्टो करेंसी’ में लगा देते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button