अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे अमेठी।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस भेंट कर किया पूर्व डिप्टी सीएम का स्वागत।

गौरीगंज अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा एक निजी आयोजन में शिरकत करने गौरीगंज पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमेठी राम प्रसाद मिश्रा के यहां रुक कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कुशल क्षेम जाना। उक्त विषय में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अमेठी के जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गौरीगंज के पंडरी निवासी संतोष पांडे के भाई के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा के यहां रुक कर बारी-बारी पार्टी कार्यकर्ताओं से कुशल क्षेम जाना‌ इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम को रामचरितमानस भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बेरोजगार और नौजवानों को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है देश और प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है जिससे नए-नए रोजगार सृजन हो रहे हैं ‌। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है डिप्टी सीएम ने कहा कि चाहे सड़क परिवहन हो, स्वास्थ्य शिक्षा हो, चिकित्सा हो, हर क्षेत्र में भाजपा सरकार के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है‌। देश विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है इस दौरान जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने राम के अस्तित्व को नकारा है उनका भी अस्तित्व समाप्त हो गया है। ऐसे में भगवान राम हिंदुस्तान के डीएनए में बसते हैं हिंदुस्तान के कण-कण में बसते हैं उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य और दीप राम मंदिर का निर्माण एक आदर्श राम राज्य की स्थापना को दर्शा रहा है।

इस अवसर अवसर पर प्रोफेसर बीएन मिश्रा लखनऊ विश्वविद्यालय सुधांशु शुक्ला जिला महामंत्री केशव सिंह जिला महामंत्री अवधेश सिंह गोविंद सिंह चौहान ओम प्रकाश पांडे सुरेश तिवारी सूर्य नारायण तिवारी राजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष द्विवेदी गौरीगंज मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्र कौशिक राहुल जिला पंचायत सदस्य अरुण मिश्रा विनोद मिश्रा उर्फ झब्बर अतुल विक्रम सिंह आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कालीबक्स सिंह राकेश सिंह आलोक मिश्र सहित सभी प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button