उत्तर प्रदेशलखनऊ

चार बार दिया नोटिस… नहीं खाली हुआ कब्जा तो KGMU ने चलवाया बुलडोजर, लोग बोले- हम कहां जाएं, हमारे पास घर नहीं हैं

लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोलर कार्रवाई की जा रही है। आज केजीएमयू के 1.8 एकड़ की जमीन को बुलडोलर कार्रवाई के जरिए कब्जा मुक्त कराया गया।

आपको बता दें कि सालों केजीएमयू की जमीन पर अवैध कब्जा करके झुग्गियां बनाकर लोग रह रहे थे। इस कार्रवाई के बाद लोगों में काफी दुख और गुस्सा भरा हुआ है। लोग बोल रहे हैं कि हमारे घर नहीं है आखिर हम लोग कहां जाएं।

डॉ. केके सिंह प्रवक्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की 1.8 एकड़ जमीन सरकार ने केजीएमयू को दी थी, लेकिन चार बार नोटिस देने के बावजूद भी वहां बसे लोग अवैध रूप से अपना कब्जा जमाए हुए थे और जगह खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद आज वहां पर बुलडोजर कार्रवाई करके कब्जा खाली कराया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button