उत्तर प्रदेशगोण्डा

गोंडा: एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

इटियाथोक, गोंडा। अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मेहनवन विद्युत उप केंद्र पर संतोष कुमार मंडल पुत्र स्वर्गीय नंदलाल मंडल निवासी महोरीडेडियां थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती की अवर अभियंता पद पर तैनाती है।

सत्यनारायण यादव निवासी पूरे चौहान थाना धानेपुर ने बताया कि घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए ₹2200 निर्धारित किए गए हैं। अवर अभियंता ने कनेक्शन देने के एवज में उससे ₹10000 की मांग की थी।  कनेक्शन देने के लिए उन्हें कई बार दौड़ाया, काफी परेशान किया। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी की गई थी। उसके बावजूद अवर अभियंता ने कनेक्शन नहीं दिया।

थकहार कर शिकायतकर्ता  सत्यनारायण ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने अवर अभियंता को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और अवर अभियंता ने शुक्रवार को उसे  इटियाथोक के  शुक्ला दही बड़ा की दुकान पर बुलाया।

जहां ₹10000 देते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों अवर अभियंता को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि मेहनवन विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता संतोष कुमार मंडल निवासी ग्राम महोरी डेडिया थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

जानकारी मिलते ही विद्युत महके में हड़कंप मच गया। विद्युत विभाग के कई कर्मचारी थाने पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत कर्मचारी दबे पांव थाने से बाहर चले गए। इस मामले को लेकर विभाग सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरफ्तारीह कर्ता टीम में एंटी करप्शन प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी प्रिंस सिंह, आरक्षी अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र कुमार तिवारी, राजकुमार, अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button