उत्तर प्रदेशलखनऊ

अन्नदाता किसानों के लिए खुशखबरी, अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के ‘अन्नदाता किसानों’ को अनुदान पर 40521 सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।

इसमें कहा गया है कि अनुदान पर सोलर पंप उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो विभाग की इस वेबसाइट पर पंजीकृत होंगे। बयान के मुताबिक किसानों का चयन ई-लॉटरी के जरिए किया जायेगा। किसानों को नौ प्रकार के सोलर पंप पर केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में बड़ी राशि की छूट मुहैया कराई जा रही है।

इसमें कहा गया है कि यह अनुदान उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि में सहायक हो रहा है। उप्र कृषि विभाग द्वारा किसानों को अलग-अलग सोलर पंपों पर अनुदान दिए जाएंगे। इसमें केंद्र व राज्य सरकार का अलग-अलग अंश भी होगा। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के अंतर्गत योगी सरकार ने किसानों से 15 दिसंबर तक आवेदन करने की अपील की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button