उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर एम्‍स में जल्‍द शुरू होगी PG की पढ़ाई, शिक्षकों के 108 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

गोरखपुर एम्स प्रशासन नर्सिंग स्कूल के संचालन के साथ ही पीजी की पढ़ाई को लेकर तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। इसके मद्देनजर एम्स में शिक्षकों के 108 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। यह नौकरियां शैक्षणिक पदों के लिए हैं। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मई 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के आधार पर ही इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इस तरह करें आवेदन: एम्स की वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं। रिक्रूटमेंट विंडो पर क्लिक करें।यह नए पेज पर ले जाएगा। यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी। यहां संबंधित विज्ञापन व नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली है भर्ती

  • प्राध्यापक/आचार्य 29
  • अतिरिक्त आचार्य 22
  • सह आचार्य 24
  • सहायक आचार्य 33

  • कुल पद 108

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button