ताज़ा ख़बरमनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री को मिली ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा, CRPF के जवान करेंगे रक्षा

बहुचर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार ने Y कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म थमने के मूड में बिल्कुल नहीं है बल्कि हर दिन के साथ इसकी कमाई में भी उछाल आता जा रहा है। आज से फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है।

फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। गुरुवार को 7वें दिन फिल्म ने लगभग 18.05 रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 97.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़, मंगवार को 18 करोड़, बुधवार को 19.05 करोड़ की कमाई की थी।अनुमान है दूसरे हफ्ते भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं पड़ने वाली है।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म बनने में कई चैलेंजज आए। विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का छोटा सा हिस्सा थी।

जारी हुआ था फतवा

पल्लवी बताती हैं कि शूटिंग में बस एक दिक्कत आई थी कि जब हम कश्मीर में शूट कर रहे थे तो हमारे नाम पर फतवा जारी हो गया था। अच्छी बात ये है कि तब हमारा लास्ट सीन शूट होना था। मैंने विवेक से कहा कि फटाफट सीन खत्म करके एयरपोर्ट चलो। हम जा ही रहे थे पर मैंने उनसे कहा कि कुछ मत कहना बस शूटिंग खत्म करो। क्योंकि हमें दोबारा आने का मौका नहीं मिलता। हमने शूट खत्म किया और कुछ लोगों को होटल भेजकर कहा, तुम लोग सामान पैक करो और सीधे सेट्स पर आओ और हम यहां से निकलेंगे। शूटिंग के दौरान बस यही चैलेंज हमने फेस किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button