विदेश

बांग्लादेश: ढाका में इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर हमला; करीब 200 लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की, कई घायल

बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित इस्कॉन राधाकांत मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट पर इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर 200 से अधिक लोगों ने गुरुवार को हमला किया। हमले में सुमंत्र चंद्र श्रवण, निहार हलदर, राजीव भद्र समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर पर हमला गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुआ। हमले के दौरान भीड़ मंदिर में रखी कई कीमती वस्तुएं लूटकर चली गई। हमलावरों ने मंदिर में काफी तोड़फोड़ की है। मंदिर की दीवारें टूट गई हैं। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें दिख रहा है कि मंदिर में काफी तोड़फोड़ की गई है। घटनास्थल पर अभी भी तनाव है। सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पिछले साल दुर्गा पूजा पंडाल पर हुआ था हमला
पिछले साल बांग्लादेश के कोमिला शहर में नानूर दिघी झील के पास दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर कुरान को अपवित्र किए जाने की खबर फैल गई थी, जिसके बाद हिंसा भड़कने से कम से कम तीन लोग मारे गए थे। इससे पहले ढाका के टीपू सुल्तान रोड और चटगांव के कोतवाली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button