उत्तर प्रदेशलखनऊ

ओबीसी युवाओं को आगे लाने में जुटी सरकार

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रशिक्षण अकादमी बनाई जाएगी
  • विषय विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न की मिलेगी जानकारी

लखनऊ। योगी सरकार ओबीसी युवाओं को और अधिक सशक्त बनाने और आगे लाने का प्रयास कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में ओबीसी छात्र-छात्राओं को आसानी हो और सफलता मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रशिक्षण अकादमी खोलने की तैयारी में है। साथ ही सरकार की अगले दो साल में डिजिटल प्रशिक्षण अकादमी भी शुरू करने की योजना है।

प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक और समाजिक रूप से निर्बल वर्ग के शैक्षिक और आर्थिक स्तर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ओबीसी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना करेगी। साथ ही प्रदेश सरकार ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल प्रशिक्षण अकादमी भी खोलने की तैयारी में है। सरकार ने इसे दो वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया है।

प्रशिक्षण अकादमी में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ युवाओं के प्रशिक्षण देंगे। साथ ही परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम आदि की भी जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश सरकार अगले छह महीने में निजी कोचिंग संस्थानों के माध्यम से ओबीसी युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग संचालित कराने की योजना तैयार करेगी।

इसके अलावा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। इंटरमीडिएट पास बेरोजगार ओबीसी युवा ओ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण ले सकते हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति प्रशिक्षण पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों का चयन करती है। आवेदन की प्रक्रिया आनलाइन है। यह योजना पूरी तरह से आनलाइन और कम्प्यूटरीकृत है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button