उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही सरकार : गिरीशचंद्र यादव

लखनऊ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने रविवार को लखनऊ मैराथन के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि युवा पढ़ाई और कौशल विकास के साथ-साथ खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर सकें।

मंत्री ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ, उत्तर प्रदेश एवं ड्रीम्स पीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

गिरीश चंद्र यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अच्छा मौका है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संघ द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ने बताया कि सामाजिक जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारम्भ जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर – 4 से किया गया । मैराथन दयाल चौराहा, एसआरएस मॉल चौराहा, विपुल खंड, नीरज चौक से होते हुए वापस आयोजन स्थल जनेश्वर मिश्रा पार्क पर समाप्त हुई।

रोहित कश्यप ने बताया कि मैराथन दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम दीपा यादव , द्वितीय पूजा निषाद , तृतीय हर्षिता शाही, पुरूष वर्ग में प्रथम अमन वर्मा, द्वितीय हिमांशु, तृतीय सुशील सिंह स्थान ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों वर्ग से तीन तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, भाजपा के विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं पुलिस उपायुक्त यातायात सुभाष चन्द्र शाक्य उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button